इंदौर, 14 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के खुड़ैल थाना क्षेत्र में आज एक मोटरसायकल के ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के खुड़ैल थाना क्षेत्र में डबलचौकी के पास सुबह के समय कोहरे के चलते एक मोटरसायकल बोरिंग करने वाले वाहन (ट्रक) से टकरा गई। इस हादसे में मोटरसायकल सवार पर कुणाल, विशाल और सूर्यांश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो नाबालिग हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड की और उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Next Post
आनंद उत्सव में बिखरेंगी खुशियां, हर चेहरे पर होगी मुस्कान:यादव
Tue Jan 14 , 2025
भोपाल, 14 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मकर संक्रांति से 28 जनवरी तक प्रदेश के हर गांव और शहर में आनंद उत्सव मनाया जाएगा। डॉ. यादव ने सभी ओर खुशियां बिखरने और हर चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा की […]

You May Like
-
6 months ago
नर्स की गोली मारकर हत्या
-
5 days ago
बोल बम के लिए पहला जत्था रवाना
