पराक्रमी भारतवर्ष सदा से विश्व का मार्गदर्शन करता आया है: दीपक विस्पुते

जबलपुर: कटंगी नगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख दीपक विस्पुते ने हिंदू समाज को संबोधित करते हुए कहा कि यह पराक्रमी भारतवर्ष सदा से विश्व का मार्गदर्शन करता आया है।

किंतु कुछ परिस्थितियों के कारण विषमता की स्थिति आई। इस विषय पर विस्तृत मीमांसा करते हुए दीपक ने गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला मध्यकाल में आई विसंगतियों और चुनौतियां की चर्चा की। साथ ही गुरु तेग बहादुर के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा किया हिंदू समाज के विखंडित होने के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हुई। किंतु आने वाला समय भारतवर्ष के विश्व गुरु बनने का समय है इसके लिए आज हमें संगठित होने की आवश्यकता है।

Next Post

शराब दुकान खोलने पर विरोध प्रदर्शन

Mon Feb 2 , 2026
जबलपुर: थीम पार्क रेजिडेंशियल सोसाइटी, तिलहरी के सामने एक नई शराब की दुकान खोलने और जबलपुर के तिलहरी इलाके की घनी आबादी वाली रिहायशी कॉलोनियों में पास में चल रही अन्य शराब की दुकानों, बार के खिलाफ स्थानीय रिहायशी सोसाइटियों की महिलाओं, बच्चों और निवासियों ने बड़े पैमाने पर विरोध […]

You May Like