सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

ग्वालियर: किरार कॉलोनी, मस्जिद वाली गली, बजरंगगढ़ क्षेत्र में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। कांग्रेस ने जो वादे जनता से किए हैं, उन्हें लगातार पूरा किया जा रहा है।

वार्ड 51 में सड़क निर्माण कार्य शुरू होना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती प्रेमलता धर्मेंद्र जैन ने कहा कि वार्ड की जनता के सहयोग और आशीर्वाद से विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी रहेगी।

Next Post

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, रिकॉर्ड 1200 करोड़ रुपये का सामान जब्त: निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए 105 निर्वाचन क्षेत्र 'व्यय-संवेदनशील' घोषित

Tue Apr 21 , 2026
चेन्नई | तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से ठीक पहले चुनाव अधिकारियों ने राज्य भर में सघन छापेमारी कर 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, सोना, शराब और नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। चुनाव निगरानी टीमों ने सीधे तौर पर 500 करोड़ रुपये से अधिक का […]

You May Like