नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नये मतदाताओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म-6 में किये बदलाव को लेकर चुनाव आयोग और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) से ज़रूरी सवाल पूछे हैं।
श्री गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “ऑनलाइन फॉर्म-6 में गैरकानूनी तरीके से बदलाव किया गया, जैसा कि चुनाव आयोग के अपने आयुक्तों ने दर्ज किया है। चुनाव आयोग में किसने टीसीएस को यह बदलाव करने का आदेश दिया। टीसीएस में किसने इसे मंजूरी दी और क्या उन पर ऐसा करने के लिए दबाव डाला गया था?
गौरतलब है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने फॉर्म-6 में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित अतिरिक्त घोषणा को शामिल किये जाने पर आपत्ति दर्ज की थी।
Next Post
शराब के नशे हालत में मिला बोलेरो चालक
Thu Oct 1 , 2026
सिंगरौली : जयंत पुलिस चौकी के समीपी दुद्धिचुआ बॉर्डर बैरियर के पास पुलिस के वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन चालक नशे की हालत में पाया गया, जहां पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेते हुये कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार आज दिन बुधवार को चौकी जयंत पुलिस द्वारा […]

You May Like
-
12 months ago
वॉलीबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन का ट्रायल
-
7 months ago
तालाब में डूबने से प्रौढ़ की मौत
-
5 months ago
अब्दुल रज्जाक के मामले में बहस पूरी, फैसला सुरक्षित
-
1 month ago
दुधमनिया में आधी रात युवक की पिटाई
