शराब के नशे हालत में मिला बोलेरो चालक

सिंगरौली : जयंत पुलिस चौकी के समीपी दुद्धिचुआ बॉर्डर बैरियर के पास पुलिस के वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन चालक नशे की हालत में पाया गया, जहां पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेते हुये कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार आज दिन बुधवार को चौकी जयंत पुलिस द्वारा दुद्धिचुआ बॉर्डर बैरियर के पास जयंत-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान महिन्द्रा बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 66 टी 3102 को रोककर चालक की जांच की गई। चालक के शराब के नशे में होने का संदेह होने पर नियमानुसार उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

जिला चिकित्सालय बैढ़न में कराए गए चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत चिकित्सक द्वारा चालक के शराब के प्रभाव में होने संबंधी अभिमत प्रदान किया गया। पुलिस द्वारा बोलेरो वाहन को जप्त कर चौकी जयंत परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया तथा चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक पवन कुमार सिंह, सउनि जीवेन्द्र मिश्रा, प्रआर शिरदेलाल उइके, धीरेन्द्र, सुनील मिश्रा, आर सुरेन्द्र यादव एवं अजय यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

हनुमान अंश के "गोपाल बहेलिया" बने जबलपुर के भगवान दास पटेल, 14 साल की मेहनत के बाद मिली पहचान

Thu Oct 1 , 2026
जबलपुर: जबलपुर के सूरतलाई गांव के 38 वर्षीय भगवान दास पटेल ने फिल्म “हनुमान अंश” में गोपाल बहेलिया का किरदार निभाकर देशभर में पहचान बनाई। दो करोड़ से कम बजट में 24 दिन में बनी यह फिल्म 400 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि हर शूटिंग श्रीगणेश […]

You May Like