
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने फ्लाईदुबई के विमान को दुर्घटना से बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक ‘जायद II- फर्स्ट क्लास’ से नवाजा है। राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें गले लगाकर सम्मानित किया, जबकि दुबई के क्राउन प्रिंस ने उन्हें देश की शान बताया। गत 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही इस उड़ान के दौरान को-पायलट ने विमान को क्रैश करने की कोशिश की थी, जिसे कैप्टन मच्छर ने अपनी सूझबूझ और अदम्य साहस से नाकाम कर दिया था। इस दौरान पूरी क्रू टीम को भी उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया।
