एफटीके किट से पेयजल परीक्षण का दिया प्रशिक्षण

सीहोर। जिले में संचालित स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जहाजपुर के माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को फील्ड टेस्ट किट एफटीके के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता जांच करने का प्रशिक्षण दिया गया. दूषित पेयजल से होने वाली डायरिया सहित अन्य जलजनित बीमारियों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए गए. विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, नियमित हाथ धोने, व्यक्तिगत एवं आसपास की स्वच्छता बनाए रखने तथा सुरक्षित पेयजल के महत्व के बारे में जागरूक किया गया. साथ ही एफटीके किट के माध्यम से पेयजल की प्राथमिक जांच करने का व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया गया.

 

Next Post

अग्रिवीर में चयन होने पर किया स्वागत

Fri Jul 10 , 2026
सीहोर। अग्निवीर भर्ती में क्षेत्र के युवा नितेश यादव का चयन हुआ है और छह माह तक सेना की ट्रैनिंग कर लौटे थे, इस उपलब्धि पर कृषि उपज मंडी परिसर में तुलावट संघ के कार्यालय में स्वागत और सम्मान किया. नितेश यादव तुलावट संघ के वरिष्ठ राजेश यादव का पुत्र […]

You May Like