कांग्रेस कार्यालय का घेराव: भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने, टला विवाद

रीवा। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता इस समय आमने-सामने है. सडक़ पर उतर कर एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है. शनिवार को रीवा कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचे. इस दौरान सीधे टकराव की स्थित बन गई और दोनो तरफ से जमकर तीखी नारेबाजी हुई.

पहले से ही मौके पर भारी पुलिसबल तैनात था और कांग्रेस कार्यालय के प्रवेश द्वार पर पुलिसबल ने बैरीकेट्स लगाकर दोनो पक्षो को रोक लिया जिससे विवाद टल गया और स्थित नियंत्रण में रही. लेकिन सुबह से लेकर शाम तक तनावपूर्ण स्थित बनी रही. दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे विश्व एआई इम्पेक्ट समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अराजकता के विरोध एवं प्रदेश के विधानसभा सदन में की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने रैली लेकर पहुंचे. जहा कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से ही जवाब देने के लिये खड़े थे. सुरक्षा को देखते हुए सीएसपी सहित भारी पुलिसबल बैरीकेट्स लगाकर पहले से ही तैयारी की गई थी. सिरमौर चौराहा से होते हुए नारेबाजी करते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता निकले. जैसे ही कांग्रेस कार्यालय के पास पहुंचे और नारेबाजी तेज कर दी तो जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी तीखी नारेबाजी करते हुए विरोध जताया. रैली को लेकर जैसे ही भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचे और रूकने का प्रयास किया तभी पुलिस ने उन्हे समझाते हुए आगे की ओर बढऩे का इशारा किया. अच्छा था कि कांग्रेसी बैरीकेट्स के बाहर नही आए और भाजपा कार्यकर्ता अंदर जाने का प्रयास नही किये. लिहाजा अप्रिय स्थित निर्मित नही हुई. भाजपाईयो ने जहा कहा कि सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है वही कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन को खुलेआम गुंडागर्दी करार दिया है. घेराव प्रदर्शन के दौरान स्थित इंदौर की तरह नही बिगडऩे पाई. दोनो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयम का परिचय दिया. विरोध के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली. प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, भाजपा जिला महामंत्री विवेक गौतम, जीवनलाल साकेत, राजेश सिंह, मनीष चन्द्र शुक्ला आदि मौजूद रहे.

Next Post

दहेज हत्या में मृत्यु पूर्व परेशान किया जाना साबित करना आवश्यक

Sat Feb 21 , 2026
जबलपुर। दहेज हत्या के मामले में मृत्यु के पूर्व परेशान किया जाना साबित करना आवष्यक है। मृतिका के शरीर पर कोई चोट के निशान नही थे। जिससे क्रूरता का कोई मज़बूत और भरोसेमंद सबूत मिल सके। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल तथा जस्टिस आर सी एस बिसेन की युगलपीठ ने दहेज […]

You May Like