मिट्टी में हाथ, भारत से प्यार थीम पर वृक्षारोपण

मंडला। नेहरू पार्क में चिल्ड्रन इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन द्वारा मिट्टी में हाथ, भारत से प्यार विषय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन पाठ और हदीस प्रस्तुति से हुई। सारा तनवीर ने बताया कि संगठन बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी देता है। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के हाफिज मुईन अहमद ने पौधारोपण को धार्मिक दृष्टिकोण से पुण्य कार्य बताया। इससे पूर्व कब्रिस्तान, अस्पताल और मुक्तिधाम में भी पौधे लगाए गए थे। बड़ी संख्या में लोगों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Next Post

हरदा के एएसपी , एसडीएम व एसडीओपी को हटाया, दो टीआई भी नर्मदापुरम अटैच

Sun Jul 27 , 2025
हरदा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा में करणी सेना परिवार के आंदोलन के दौरान राजपूत छात्रावास में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज मामले में एक्शन लिया है। सीएम ने हरदा के एडिशनल एसपी, एसडीएम और एसडीओपी को हटा दिया है। सीएम ने कोतवाली टीआई और ट्रैफिक थाने के प्रभारी को […]

You May Like