समाजकार्य के विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान कर बनाया गया बोरी बंधान

खंडवा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित श्री नीलकंठेश्वर स्नाकोत्तर महाविद्यालय खंडवा में अध्यनरत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों एवं नवांकुर संस्था श्री कुनबी पटेल शिक्षण संस्था द्वारा ग्राम लोहारी में बैठक आयोजित कर बोरी बंधान कार्य कर श्रमदान किया गया। जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत गांव-गांव में जल संरक्षण हेतु बोरी बंधान गतिविधि संचालित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। तदपश्चात ग्राम लोहारी के समीप सहायक नदी पर जल संरक्षण हेतु सभी के द्वारा श्रमदान किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच सेवंती नारायण पटेल, सचिव बद्री पटेल,सहायक सचिव नामदेव पटेल,विकासखंड समन्वयक राजकुमार मालाकार, परामर्शदाता आशीष पटेल ,राहुल राठवे, दिलावर सोनरिश, नारायण फरकले, महेंद्र ताड़ेंगे एवं समाजकार्य पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बोरी बंधान कार्य में ग्राम पंचायत लोहारी का विशेष सहयोग रहा। विद्यार्थियों को ब्लाक समन्वयक राजकुमार मालाकार द्वारा समाजकार्य पाठ्यक्रम एवं अनेक गतिविधियों के साथ ही जन अभियान परिषद द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं जल संरक्षण का महत्व बताते हुए समाजकार्य को एक महत्वपूर्ण कार्य बताया, समाजसेवा के माध्यम से व्यक्ति स्वयं की पहचान बनाता ही है और समाज के अनेक क्षेत्रों में भी लोगों की मदद करता है। इस अवसर पर राहुल राठवे, आशीष पटेल दिलावर सोनरिस ने भी संबोधित किया।

Next Post

शंखोद्वार मेले में उमड़ी श्रद्धा, अकाल मृत्यु से मुक्ति का माना जाता है प्रतीक

Wed Nov 5 , 2025
गरोठ। मंदसौर जिले की गरोठ तहसील के मौला खेड़ी बुजुर्ग गांव स्थित प्राचीन शंखोद्वार मेले का चार दिवसीय आयोजन कार्तिक पूर्णिमा पर सम्पन्न हुआ। दीपावली पश्चात लगने वाला यह राज्य स्तरीय मेला अकाल मृत्यु से मरे लोगों की आत्माओं की शांति और मोक्ष के लिए आयोजित किया जाता है। धार्मिक […]

You May Like