युवक कांग्रेस कैंट ने यूपी के मुख्यमंत्री का जलाया पुतला

जबलपुर: संतों के अपमान को लेकर युवक कांग्रेस कैंट अध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में दर्शन तिराहा रांझी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस संबंध में युवक कांग्रेस कैंट के अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि विगत दिवस प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तारेश्वानंद के साथ जो अभद्रता की गई है.

उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मनोज लोधी, एडवोकेट राजेंद्र मिश्रा, सोनू कुकरेले, अभियुक्त बाजपेई सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा का आगमन आज

Thu Jan 22 , 2026
जबलपुर:केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का तीन दिवसीय प्रवास पर गुरूवार 22 जनवरी को जबलपुर आगमन होगा। श्री नड्डा गुरूवार की शाम 5 बजे नई दिल्ली से वायुयान द्वारा जबलपुर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा डुमना एयरपोर्ट से […]

You May Like