समय पर काम करें पूर्ण, किसानों को मिले सिंचाई का लाभ: रामनिवास 

 

सिंगरौली । सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विधायक रामनिवास शाह ने गुरुवार को ग्राम पंचायत चरगोड़ा के सुईडीह पहुंचकर निर्माणाधीन रिहंद सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। नाबार्ड वित्तपोषित ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि आरआईडीएफ. 29 के तहत संचालित इस परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का विधायक ने मौके पर जाकर बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करें, ताकि किसानों को सिंचाई का पूरा लाभ मिल सके। विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि सिंगरौली विधानसभा के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई, सड़क, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी। उनका कहना था कि मजबूत सिंचाई व्यवस्था, समृद्ध किसान और विकसित गांव ही आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव हैं।

Next Post

जिले में 50 फीसदी भी नही हुई बारिश 

Thu Aug 6 , 2026
  सिंगरौली । गुरूवार की दोपहर के बाद से एक बार फिर से मानसून सक्रिय हुआ है और सावन मास की झड़ी लगी हुई है। हालांकि पिछले साल के तुलना में इस वर्ष अभी तक 50 फीसदी भी बारिश दर्ज नही हुई है। अभी तक सबसे ज्यादा बारिश सिंगरौली तहसील […]

You May Like