सुबह से भीड़ और डर का माहौल, ट्रक हादसे ने मचाई सनसनी

इंदौर: एरोड्रम मार्ग पर कल रात हुए ट्रक हादसे के निशान आज सुबह भी लोगों की नींद उड़ा रहे थे. मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगीर, आसपास के दुकानदार और हादसे के प्रत्यक्षदर्शी सड़क पर जमा होकर घटनास्थल को देख रहे थे और फोटो खींचते रहे. थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि गीतांजलि अस्पताल में चार मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें अनिल पिता लालसिंह कोठारी की हालत गंभीर थी, जिन्हें आईसीयू से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया. हादसे में घायल 2 साल का मासूम अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ ऑटो में जा रहा था; उसके सिर और मां के सिर पर चोटें आई हैं, उनका भी इलाज किया जा रहा है.
दुकानदारों का गुस्सा और पुलिस पर सवाल
हादसे के समय मौजूद दुकानदारों ने कहा कि जाम और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस केवल चालान काटने तक सीमित रही. कालानी नगर चौराहे पर लेफ्ट टर्न पर होटल वालों के कब्जे की वजह से प्रतिदिन जाम बनता है, जिससे बड़े वाहनों का मार्ग अवरुद्ध होता है.
ट्रक की जब्ती और शराब की पुष्टि
रात में पुलिस ने क्रेन से ट्रक खाली करवाकर जब्त कर लिया. ट्रक में अनाज की जगह कागज भरा हुआ था. मेडिकल जांच में ड्राइवर के शरीर में 857 एमजी अल्कोहल पाया गया, जो लगभग दो बोतल शराब के बराबर है. इससे साबित होता है कि ट्रक चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था.
सड़क पर भीड़ और भारी वाहनों की गुज़र
रामचंद्र नगर से बड़ा गणपति तक सड़क पर भारी भीड़ रही. इसी दौरान दो-तीन ट्रक पुलिस की मौजूदगी में गुजर गए, जिन्हें रोकने की कोशिश लोगों ने की. हादसे और प्रशासन की लापरवाही ने आम लोगों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है.

Next Post

हम अंत में बहुत घबरा गए थे : असालंका

Tue Sep 16 , 2025
दुबई, 16 सितम्बर (वार्ता) दो हफ़्ते पहले ज़िम्बाब्वे की जोशीली टीम ने श्रीलंका को निर्णायक मुकाबले में कड़ी टक्कर दी थी। सोमवार को, एशिया कप की सबसे कम रैंकिंग वाली टीम हांगकांग के ख़िलाफ़ वे लगभग लड़खड़ा गए थे, लेकिन अंत में 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए […]

You May Like