
विदिशा। थाना सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट एवं बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह एवं थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश चिढ़ार उम्र 40 वर्ष निवासी पूरनपुरा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी से चोरी की बाइक एवं तलवार जप्त की है। इस प्रकार कुल मशरूका 52,500 बरामद किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन आर.के. मिश्रा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र मेहरा, आशीष यादव, आरक्षक मोहित गोस्वामी, पंकज राजावत, शैलेंद्र दांगी एवं चालक अभिषेक सूर्यवंशी की भूमिका रही।
