प्रतिबंधित चाइना डोर से युवक की गर्दन कटी, मौत

फूटी कोठी ब्रिज की घटना

इंदौर: फूटी कोठी ब्रिज पर प्रतिबंधित चाइना डोर से एक युवक की गर्दन कट गई जिससे उसकी मौत हो गई। युवक मंगलवार को अपने रिश्तेदार के साथ गैस की टंकी लेने जा रहा था। इस बीच ब्रिज से निकलने के दौरान डोर से उसकी गर्दन कट गई। रिश्तेदार इलाज के लिए पास के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक का नाम हिमांशु सोलंकी है। वह अपने रिश्तेदार के साथ गैस की टंकी लेकर जा रहा था इस दौरान बाइक से जाते समय चाइना डोर से उसकी गर्दन कट गई। तत्काल उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे बड़े अस्पताल भेजा जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। हिमांशु यहां पढ़ाई के लिए आया था वह मूल रूप से मनावर का रहने वाला है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Next Post

युवक को लगी गोली,घायल हालत में जबलपुर रेफर आरोपित गिरफ्तार

Wed Jan 15 , 2025
दमोह/छतरपुर: गोली लगने पर एक युवक को 108 से बेहतर उपचार के लिए मंगलवार रात दमोह जिला अस्पताल लाया गया. जिसका उपचार ड्यूटी रत डॉक्टर रेक्शन एल्बर्ट के द्वारा किए जाने के उपरांत अत्यधिक चोट होने पर जबलपुर रेफर किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि छतरपुर […]

You May Like