दमोह/छतरपुर: गोली लगने पर एक युवक को 108 से बेहतर उपचार के लिए मंगलवार रात दमोह जिला अस्पताल लाया गया. जिसका उपचार ड्यूटी रत डॉक्टर रेक्शन एल्बर्ट के द्वारा किए जाने के उपरांत अत्यधिक चोट होने पर जबलपुर रेफर किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि छतरपुर जिले की बक्सवाहा अस्पताल से युवक हरगोविंद पिता कुंजीलाल साहू उम्र 23 वर्ष निवासी जामुन झिरी थाना बक्सवाहा को किसी मनोहर नाम के व्यक्ति ने गोली मार दी, जिससे युवक के हाथ में गंभीर चोट आने पर हालत गंभीर बताई जा रही है, बताया जा रहा है.
कि मनोहर किसी और को गोली मार रहा था.बीच में हरगोविंद आ जाने से हाथ में गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है. छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में बक्सवाहा थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को सहित पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. तो वहीं दूसरे आरोपित की तलाश में टीम जुटी हुई है.
