मेघनगर में धर्मातंरण कराने वालों के खिलाफ एफआईआर

मेघनगर। सोमवार रात मेघनगर थाने पर कंवर्जन के एक मामले के चलते शहर में तनाव फैल गया। फरियादी नुरी बाई नानसिंह निनामा की रिर्पोट पर झायड़ा निवासी रमेष पिता सकरिया वसुनिया और नान सिंह पिता दीता सहित अन्य लोगों पर गाली गलोच धमकी देने सहित धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि ग्राम पिपलीपाड़ा में कुछ लोग प्रार्थना के नाम पर जनजाति समाज के घरों में जा कर कंवर्जन कर रहे थे।

मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में जनजाति समाज के लोग थाने पर जमा होने लगे। जिन लोगों पर कंवर्जन का आरोप लगाया जा रहा था उनके समर्थक भी थाने पर जमा हो गये। रात 8 बजे से थाना परिसर में गहमा गहमी शुरू हुई, 10 बजे तक शहर में तनाव फैल गया। थाने पर भीड़ ने उपद्रव कराना शुरू किया तो मौके पर मौजूद एसडीओपी और थाना प्रभारी ने धैर्य रखने की अपील की। इस दौरान कुछ लोगों ने पथ्थरबाजी शुरू कर दी जिससे तनाव बढ़ा गया और साम्प्रदायिक सौहाद्र बिगडने लगा। ऐतियातन पुलिस ने जिले से अतिरिक्त बल मंगाया।

एसपी को संभालना पड़ा मोर्चा

मेघनगर में हुए इस घटनाक्रम की जानकारी जैसे ही वायरलेस सेट पर सुनाई दी वैसे ही एसपी ने आसपास के थानों चैकीयों सहित लाईन के बल को मेघनगर के लिए रवाना किया। क्रिसमस पर्व के पूर्व दो समुदाय के बीच टकराव से जुड़ा मामला होने तथा कानुन व्यवस्था को नियंत्रित करने के उद्देष्य से खुद एसपी षिवदयाल सिंह मौके पर पहुॅचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को दिषा निर्देष दिए। रात करीब 2 बजे तक पुलिस के अलग अलग हिस्सों में तैनात के साथ ही संवेदनषील इलाकों में गष्त करती दिखी। फरियादी नान सिंह पिता दीता वसुनिया ने पिपलीपाड़ा के नान सिंह पिता टिहीया निनामा ,जय सिंह और अमीत के खिलाफ मारपीट सहित गाली गलौच करने का मामला दर्ज कराया है।

Next Post

नकुल-कमलनाथ ने युवाओं के लिए खोले रोजगार के द्वार

Tue Dec 23 , 2025
छिन्दवाड़ा. मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने फिर युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले हैं। प्राथमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा से लेकर रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिलाने के उपरांत रोजगार के सुअवसर नेताद्वय के प्रयासों से सतत रूप से प्राप्त हो रहे हैं और […]

You May Like