रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों पर व्यक्तिगत रूप से निर्णय लेंगे : ट्रम्प

वाशिंगटन, 07 जून (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों पर सीनेट के विधेयक को ‘बहुत मजबूत’ मानते हैं, लेकिन नए प्रतिबंध लगाने का निर्णय वह व्यक्तिगत रूप से लेंगे।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने व्हाइट हाउस प्रेस पूल के संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनके पास विधेयक है, यह मेरे ऊपर निर्भर करेगा। यह मेरा विकल्प है। उन्होंने इसे इस तरह बनाया है… यह एक बहुत मजबूत विधेयक है।”

उन्होंने कहा कि सीनेट एक विधेयक पर विचार कर रही है, जो यूक्रेन में युद्ध के कारण रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाएगा – और रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर द्वितीयक प्रतिबंध लगाएगा।

श्री ट्रंप ने कहा, “मैंने इसका उपयोग करने का फैसला अभी नहीं किया है। यदि आवश्यक हुआ तो मैं इसका उपयोग करूंगा।”

राष्ट्रपति पुतिन से शुक्रवार की सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस के सबसे हालिया हमले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने ‘पुतिन को वहां जाकर बम गिराने का एक कारण दिया।’ ये हमले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चेतावनी के बाद हुए, जिसे श्री ट्रम्प के माध्यम से बताया गया, कि रूस जवाबी हमला करेगा, क्योंकि यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के भीतर कई रणनीतिक बमवर्षक विमानों को नष्ट कर दिया था।

Next Post

सेंटर ग्रुप ऑफ फोर्सेज ने 455 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को नष्ट कर दिया: रूसी रक्षा मंत्रालय

Sat Jun 7 , 2025
मॉस्को, 07 जून (वार्ता) रूसी रक्षा मंत्रालय के सेंटर ग्रुप ऑफ फोर्सेज ने दुश्मन की रक्षा में गहराई तक आगे बढ़ना जारी रखा और यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने अपने जिम्मेदारी के क्षेत्र में 455 से अधिक सैनिकों को खो दिया। समूह के प्रवक्ता अलेक्जेंडर सावचुक ने यह जानकारी दी। श्री […]

You May Like