
भोपाल। मंत्री राकेश शुक्ला ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री शुक्ला ने जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। वहीं, जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
संवाद के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को मंत्री के सामने रखा। मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है और कार्यकर्ताओं व जनता से सीधा संवाद कर उनकी परेशानियों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।
