बागली। रविवार से ही बागली क्षेत्र में सूर्य नारायण के दर्शन नहीं हो रहे रिमझिम फुहारो के बीच सावन मास का दूसरा सोमवार भी भक्ति उल्लास के साथ व्यतीत हुआ मंगलवार को तड़के 4 बजे से 7 तक तेज बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ साथ ही नदी नाले उफान पर आने से मार्ग भी अवरुद्ध हुआ बागली से रामपुरा मार्ग पर तीन स्थानों पर पानी पुल के ऊपर से बहने लगा वही बागली से बेहरी मार्ग पर भी छोटी बनी पुलिया पर पानी अधिक होने से बेहरी और बागली का संपर्क 3 घंटे तक कटा रहा खेतों में जल जमाव स्थिति लगातार रहने से सोयाबीन मूंगफली फसल प्रभावित हुई है। वही डेरी बोरी मार्ग पर भी आवागमन अवरुद्ध हुआ बागली नगर में प्रतिदिन लगने वाली सब्जी मंडी में भी तेज वर्षा का प्रभाव दिखाई दिया पूजांपुरा बरझाइ बेहरी क्षेत्र छतरपुरा नयापुरा आदि स्थानों से आने वाले सब्जी वितरक किसान नहीं आ पाए। स्कूलों में बच्चों की संख्या नहीं के बराबर रही निजी विद्यालयों के वहां भी समय पर नहीं पहुंच पाए सी एम राइज स्कूल के प्रिंसिपल शालिग्राम भारती ने पलकों से अनुरोध किया है। कि वह बारिश के दिनों में बच्चों का विशेष ध्यान रखें स्कूल समय के अलावा यदि बच्चे इधर-उधर नहाने के लिए जाते हैं तो उस पर अंकुश लगाए साथ ही सभी स्कूलों के प्रमुखों से भी अनुरोध किया है। कि वह बच्चों को इस प्रकार की समझाइस दे कन्या हाई स्कूल बागली के संकुल प्रभारी महेश गोस्वामी ने स्कूल में अध्यनरत सभी छात्रों से कहा कि अत्यधिक वर्षा के चलते सुरक्षित समय पर सुरक्षित स्थान पर जाने का विचार बनाते रहे इस स्कूल में भी आसपास के 6 गांव से छात्राएं पढ़ने के लिए आती है:
