सिंधिया ने प्रमुख परियोजनाओं में तेजी लाने का किया आह्वान

इंफाल 17 अप्रैल (वार्ता) मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला के साथ केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने गुरुवार को इंफाल के राजभवन में समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश में वर्तमान में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति की व्यापक समीक्षा प्रस्तुत की।

श्री सिंधिया ने कई क्षेत्रों पर प्रकाश डाला जिन पर राज्य के विकास के लिए ध्यान देने की आवश्यकता है। परियोजनाओं में हस्तशिल्प और हथकरघा, खेल, पर्यटन, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, कृषि-विशेष रूप से क्षेत्र में पाम ऑयल की खेती, रसद और राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास शामिल हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को विश्वविद्यालयों, मणिपुर आईटी-एसईजेड, मानसिक अस्पताल, प्रसूति और बाल अस्पताल आदि जैसी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की गति में तेजी लाने का भी निर्देश दिया।

श्री सिंधिया ने राज्यपाल भल्ला के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए खेलों पर उच्च स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता भी की। मिजोरम के मुख्यमंत्री, नागालैंड के उपमुख्यमंत्री, मेघालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव और खेल विभाग के संयुक्त सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।

बैठक में क्षेत्र के खेल क्षेत्र को विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न पहलों पर चर्चा की गई।

श्री सिंधिया ने कई क्षेत्रों पर प्रकाश डाला जिन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जैसे प्रतिभा की पहचान, प्रशिक्षण और कोचिंग, कोचिंग केंद्रों की स्थापना, सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा देना, बुनियादी ढांचे का विकास और खेलों में महिलाओं पर अधिक ध्यान देना।

 

Next Post

महाराष्ट्र अधिकतम सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने में देश में शीर्ष पर आने का प्रयास करेगा-फडणवीस

Fri Apr 18 , 2025
मुंबई (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि अक्टूबर तक अधिकतम सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने में प्रदेश देश में शीर्ष पर आने का प्रयास करेगा। श्री फडणवीस ने यहां मंत्रालय के कैबिनेट हॉल में आयोजित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि […]

You May Like

मनोरंजन