दिल्ली के बिंदापुर में सम्पत्ति विवाद में बहू ने की ससुर की हत्या, गिरफ्तार

नयी दिल्ली, (वार्ता) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर इलाके में संपत्ति विवाद के बाद अपने बुजुर्ग ससुरकी कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक 32 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित, 62 वर्षीय नरेश कुमार घर की छत पर बेहोश मिले। पुलिस को शनिवार को सुबह लगभग 10:46 बजे बिंदापुर के मनसा राम पार्क में हत्या के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची। उनकी बहू गीता (परवीन की पत्नी है,) ने पुलिस को बताया कि उन्हें पीटा गया था और वह छत पर बेहोश मिले थे। पुलिस ने बताया कि कुमार को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद इस घटना की जांच के लिए अपराध विभाग की टीम को को फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ जांच के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया। जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण अक्सर गीता और उसके ससुर के बीच झगड़े होते थे।

नरेश की पत्नी का अगस्त में निधन हो गया था और गीता का पति हैदराबाद में नौकरी करता है। बिंदापुर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, और आगे की जांच जारी है।

 

Next Post

मैं एक सच्ची धर्मनिरपेक्ष हूं, मुझ पर लगाये जाते हैं तुष्टीकरण की राजनीति के गलत आरोपः ममता

Tue Dec 30 , 2025
कोलकाता, (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को धर्मनिरपेक्षता पर अपने रिकॉर्ड का ज़ोरदार तरीके बचाव करते हुए कहा कि उन पर अक्सर तुष्टीकरण की राजनीति का गलत आरोप लगाया जाता है, जबकि वह सभी धर्मों के लिए समान सम्मान में विश्वास रखती हैं। सुश्री बनर्जी ने […]

You May Like