डबरा में भी बनेगा 10 किमी लंबा वेस्टर्न वायपास

ग्वालियर। डबरा शहर के लिए भी उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर (एनएच-44) पर 10 किलोमीटर लंबे एक नए पश्चिमी बाईपास का निर्माण होगा। सांसद भारत सिंह कुशवाह के प्रयासों से इसके निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। इससे कनेक्टिविटी में सुधार होगा तथा यातायात सुगम होगा। इसे लेकर सांसद भारत सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया है।

यहां बता दें कि भितरवार, नरवर, चीनोर, करेरा से आने वाला यातायात वर्तमान में एनएच-44 तक पहुंचने के लिए डबरा शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है लेकिन वेस्टर्न वायपास बनने से यातायात सुगम हो जाएगा। डबरा पश्चिम बाईपास के निर्माण के लिए सांसद भारत सिंह कुशवाहा नें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र लिखा था जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राज्य शासन के अंशदान को समाहित करते हुए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की थी। राज्य शासन द्वारा डबरा शहर की 2011 गणना के जनगणना के आधार पर छोटा शहर मानते हुए अंशदान देने से मना किया गया था। जिसके बाद सासंद भारत सिंह ने पुन: 2026 की जनगणना को आधार मानते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अवगत कराया था कि 2014 में ग्रामीण क्षेत्र से 30 ग्राम पंचायत नगर पालिका डबरा में सम्मिलित की गई थी। आज डबरा की आबादी लगभग पौने दो लाख है, जिसके आधार पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई।

Next Post

रिकलटन का नाबाद शतक, मुम्बई इंडियंस ने बनाये पांच विकेट पर 243 रन

Wed Apr 29 , 2026
मुम्बई 29 अप्रैल (वार्ता) रायन रिकलटन (नाबाद 123), विल जैक्स ( 46) और हार्दिक पंड्या (31) की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर मुम्बई इंडियंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट पर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। […]

You May Like