इजरायल ने हिजबुल्लाह को निशाना बनाते हुए लेबनान पर किये हमले

येरूसलम, 09 दिसंबर (वार्ता) इजरायली सेना ने पुष्टि की कि उसने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाते हुए दक्षिणी लेबनान में सिलसिलेवार हमले किए। इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि हमलों में हिजबुल्लाह की रदवान सेना के एक प्रशिक्षण परिसर को निशाना बनाया गया। हिजबुल्लाह से संबंधित अतिरिक्त सैन्य ठिकानों और एक प्रक्षेपण स्थल को भी निशाना बनाया गया। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में इमारतों के ऊपर बड़ी लपटें उठती हुई दिखाई दीं। लेबनान के अल-मायादीन टीवी ने बताया कि इक़लीम अल-तुफ़्फ़ाह क्षेत्र और माउंट सफी को भीषण हवाई हमलों का निशाना बनाया गया।इसमें फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। नवंबर 2024 में संघर्ष विराम लागू होने के बावजूद, लेबनान पर इजरायली सेना ने यह हालिया हमला किया है।

Next Post

नाइजीरिया की मदद से तख्तापलट की कोशिश नाकाम करने में सफलता: बेनिन

Tue Dec 9 , 2025
कोटोनौ, 09 दिसंबर (वार्ता) बेनिन के राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन ने कहा है कि रविवार को तख्तापलट की कोशिश को नाइजीरियाई सेना की मदद से सरकारी बलों ने नाकाम कर दिया था और अब देश में स्थिति “पूरी तरह से नियंत्रण में है।” बेनिन ने 1960 में फ्रांस से आज़ादी मिलने […]

You May Like