
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पारसचंद्र जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और संगठन के प्रति समर्पण को प्रेरणादायी बताया।
हेमंत खण्डेलवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि पारसचंद्र जैन का जनसेवा के प्रति समर्पण और भाजपा की विचारधारा के प्रति उनकी निष्ठा नए कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन और समाज के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
