
भोपाल, अभिनय रंगमंच सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अभिनय मंच थिएटर में कुनेनिया नाटक का मंचन हुआ, इस कुनेनिया नाटक का उदेश्य था. आज के समय के डॉक्टर्स के मुकाबले में पहले के वैद्य और हकीम के पास बीमारियों की ज्यादा जानकारी रहती थी, और उसकी दवाइयों का कोई साइडइफेक्ट भी नही होता था. लेकिन आज के डॉक्टर्स एक बीमारी का इलाज करते है, और साथ में चार बीमारी और दे देते है. इस नाटक में बादशाह को एक ऐसी बीमारी हो जाती है जिसका इलाज मुमकिन नही था लेकिन हकीम जियाउलहसन उस बादशाह की बीमारी अपने तजुर्बे से ठीक कर देते है। इस नाटक के कलाकारों ने अपने हुनर से सभी दर्शको का दिल जीत लिया जिससे नाटक खत्म होने के बाद सभी कलाकारों की अदाकारी को काफी सराहा गया. नाटक में बादशाह किरदार अमन ने किया,वही बतौर बेगम आर्या तिवारी, रही नाटक की मुख्य भुमिका हकीम के किरदार कों सैफ अली खान ने अलग ही उचाईयों पर पहुंचाया जिनका साथ वजीर बन कर नरेंद्र पाटिल और बेटी साजिद बन कर प्रिया मिश्रा ने दिया और अन्य किरदार जैसे शिराज,बियां, रक्कासा सुरय्या, बिल्लू , हकीम साहब की बेटी, दरबान ,कनीज,सिपाही 1,और सिपाही 2 के किरदारों में मंच के कलाकारों ने जान डाल दी.
