यादव आज तीन राज्यों में करेंगे चुनाव प्रचार

भोपाल, 15 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

 

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार डॉ यादव सुबह लगभग साढ़े 10 बजे नई दिल्ली से हरियाणा के रोहतक पहुंचकर एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे रोहतक लोकसभा की कोसली विधानसभा के बेरली में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित रैली में भाग लेंगे।

 

दोपहर को वे उत्तरप्रदेश के झांसी पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रोड शो में भाग लेंगे। शाम को वे पश्चिम दिल्ली लोकसभा में आयोजित जनसभा और रात को उत्तर-पश्चिम दिल्ली में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Next Post

शिवराज ने भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल पर साधा निशाना

Wed May 15 , 2024
भोपाल 15 मई  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आम आदमी पार्टी के संयोजक वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर प्रहार करते हुए कहा कि ईमानदारी की कसमें खाने वाले केजरीवाल सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं।   भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री […]

You May Like