पहले दिन मांगा चंदा,दूसरे दिन गांधी भवन वीरान!

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। इस बार लोकसभा चुनाव लडऩे का स्टाइल दोनों ही प्रत्याशियों का बिल्कुल अलग है। 70 साल सत्ता में रहने वाली कांग्रेस, मतदाताओं से खुलेआम पैसा मांग कर चुनाव लडऩा चाहती है। भाजपा के प्रत्याशी 22 दिन चुनाव को बचाने से स शेष रहने के बावजूद लोड नहीं ले रहे हैं। कार्यकर्ता भी अचरज में हैं, कि प्रत्याशी उनके बिना ही चुनाव लड़ रहे हैं।

खंडवा लोकसभा क्षेत्र का मुख्यालय है। आठ विधानसभा सीटों का यहां कुंभ लगना चाहिए, लेकिन दोनों ही पार्टियों के कार्यालय वीरान पड़े हैं। सूर्य की तेज तपन और भीषण घर में गर्मी भी कार्यकर्ताओं को सडक़ों पर निकलने नहीं दे रही है। यूं कहें कि प्रत्याशियों को भी ऐसी जरूरत महसूस नहीं हो रही है, कि चुनाव जैसा माहौल क्रिएट किया जाए।

एक वोट के साथ

नोट भी मांगा

बुधवार को कांग्रेसी गांधी भवन में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओ से लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर सुझाव मांगे। एक वोट, एक नोट अभियान चलाया। यहां लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल भी शामिल हुए।

घनश्याम राठौर , लखन मंडलोई, अजय ओझा, डॉ मुनीश मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी से चर्चा करते हुए रणनीति बनाई। इन्होंने, एक वोट एक नोट अभियान के तहत बॉक्स में रुपए डाले।

कांग्रेस की

आर्थिक कमर टूटी

जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि गांधी भवन में एक नोट-एक वोट अभियान शुरू किया।

यहां खण्डवा लोकसभा के उम्मीदवार नरेंद्र पटेल , घनश्याम राठौर, अल्ताफ कुरेशी, खालिक पटेल ने बॉक्स में नोट डाला। उपस्थित कार्यकर्ताओ से एक वोट के साथ एक नोट देने का अनुरोध किया। मध्य प्रदेश में अन्य सीट से कांग्रेस के उम्मीदवारों ने भी इस तरह का अभियान चल रहा है।

 

जनता की मदद से लड़ेंगे चुनाव

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय ओझा ने भाजपा की सरकार से कहा कि तुम खाते सील करोगे, तो हम जनता की मदद से चुनाव लड़ेंगे। हमारे बढ़ते कदम रोक नहीं पाओगे। आचार संहिता लागू होने के बाद कांग्रेस के बैंक खातों पर रोक लगाने के कदम का उद्देश्य चुनाव से पहले उनकी पार्टी को आर्थिक रूप से कमजोर करना है। कांग्रेस पार्टी ने ये भी दावा किया है कि केंद्र सरकार ने उसके बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी है, जिसके चलते उसके पास पैसे नहीं है।

Next Post

मुहूर्त 18 का और सीएम ने 20 की डेट बताई,दो बार नामांकन भरेंगे ज्ञानेश्वर

Thu Apr 18 , 2024
  नवभारत न्यूज खंडवा। दो बार नामांकन दाखिल करने का फैशन या कहें मजबूरी हो गई है। पंडितों से पूछकर भाजपा के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने 18 अप्रैल को नामांकन पत्र भर दिया। अब 20 तारीख को फिर से मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई में हुए एक नामांकन और भरेंगे। […]

You May Like