
ग्वालियर। भारतीय जनता युवा मोर्चाके प्रदेश अध्यक्ष श्याम हेमंत टेलर एक दिवसीय दौरे पर श्योपुर आए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान आयोजित ‘युवा संवाद’ में उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
श्योपुर में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम हेमंत टेलर ने संगठित युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने संगठन के सशक्तिकरण और सामाजिक दायित्वों के प्रति युवाओं को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी विशेष चर्चा की गई। श्योपुर और आसपास के क्षेत्रों से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर पार्टी की नीतियों और युवा मोर्चा की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी (अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय सहरिया विकास प्राधिकरण), शशांक भूषण (भाजपा जिला अध्यक्ष, श्योपुर) युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
