
*दमोह*। आत्मा योजना अंतर्गत जिले में कृषक प्रशिक्षण प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन शहर के अस्पताल चौराहा स्थित मानस भवन में किया जा रहा है। इस कार्यशाला का आयोजन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला दमोह द्वारा किया जा रहा है। परियोजना संचालक आत्मा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास दमोह जेएल प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान मंत्री लखन पटेल, विधायक जयंत मलैया, जिपं अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, जपं अध्यक्ष प्रीति राजू कमल ठाकुर,महेश पटेल, करन सिंह, हेमंत पटेल, नर्मदा एकता सिंह, भरत पटेल, नरेश पटैल, राजकुमार सिंह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
