महिला कांग्रेस की मांग: नारों से नहीं, 33% आरक्षण लागू करने से मिलेगा महिलाओं को सम्मान

भोपाल। महिला कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ आयोजित कर भाजपा नेताओं पर महिलाओं के अपमान और आपत्तिजनक बयानों का आरोप लगाया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सचिव दीप्ति सिंह ने किया।

दीप्ति सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में महिलाओं का सम्मान लगातार कमजोर हो रहा है। उन्होंने जनजातीय कल्याण मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई कथित टिप्पणी को निंदनीय बताया। साथ ही भाजपा नेता इंदर सिंह पर एक महिला जनपद सीईओ को धमकी देने के आरोपों की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की मानसिकता महिलाओं के प्रति असम्मानजनक है और सरकार का मौन रहना इस पर अप्रत्यक्ष सहमति दर्शाता है।

महिला कांग्रेस ने इस दौरान 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग दोहराई और कहा कि केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

गेहूं खरीदी केंद्रों पर न लगे लंबी लाइन, किसानों को न हो परेशानी : कलेक्टर गर्ग

Mon Apr 27 , 2026
मंदसौर। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन में आयोजित साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश देते हुए कहा कि खरीदी केंद्रों पर किसानों की लंबी कतार न लगे और […]

You May Like