पानी पर रार: मंत्री स्वतंत्र देव और विधायक ब्रजभूषण के समर्थकों में झूमा-झटकी

महोबा। यूपी के महोबा शहर में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब जल जीवन मिशन की बैठक करने आए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विधायक ब्रजभूषण राजपूत के समर्थक आमने-सामने आ गए। बैठक में शामिल होने पहुंचे मंत्री के समक्ष चरखारी क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर विधायक समर्थक पानी की मांग करने लगे।

इसी मुद्दे पर शुरू हुई नोंक-झोंक देखते ही देखते झूमा-झटकी में बदल गई। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और दोनों पक्षों को शांत कराया गया। घटना के बाद कुछ देर तक बैठक स्थल पर तनाव का माहौल बना रहा।

Next Post

कार की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

Fri Jan 30 , 2026
बालाघाट। किरनापुर थाना अंतर्गत परसवाड़ा क्षेत्र के देवगांव नदी के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा आज करीबन सुबह 11 बजे उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर […]

You May Like