पदोन्नति पर पुलिस अधिकारियों को एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई, मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

दमोह:पुलिस विभाग में कई अधिकारियों के प्रमोशन होने पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे), सीएसपी एचआर पांडे, डीएसपी एजेके सौरभ त्रिपाठी और स्टेनो अरुण गौतम ने पदोन्नत हुए अधिकारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

पदोन्नत हुए अधिकारियो में रावेन्द्र सिंह बागरी डीएसपी, सुरेन्द्र सिंह तोमर, फिंगरप्रिंट निरीक्षक टीआई रचना मिश्रा,रक्षित निरीक्षक अभिनव साहू,आकांक्षा जोशी,एएसआई अशोक, सीताराम सिंह ठाकुर इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं।कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Next Post

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, एक गंभीर घायल, हादसे के बाद पलटा ट्रक

Wed Jul 15 , 2026
भिंड: ग्वालियर-भिंड हाईवे पर बरहद के पास हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो लोग ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। सूचना मिलते ही मेहगांव थाना […]

You May Like