भोपाल: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में संसाधनों की उपलब्धता, डॉक्टरों एवं स्टाफ की तैनाती तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।समीक्षा बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई।
