सेक्स रैकेट: पत्नी गई जेल, दलाल पुलिस गिरफ्त से दूर

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत ग्रीन सिटी ड्रीमलैंड कॉलोनी में संचालित सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ होने के बाद मुख्य आरोपी जहां फरार हो गया तो वहीं पुलिस गिरफ्त में आई उसकी पत्नी को रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। उज्बेकिस्तान की पीडि़ता से पुलिस पूछताछ कर रही है जिसे वापिस भेजने की भी तैयारी चल रही है।

विदित हो कि माढोताल अंतर्गत ग्रीन सिटी स्थित किराये के मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की सूचना शनिवार को सीधे पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय को मिली थी। इसके बाद गोपनीय तरीके से क्राइम ब्रांच एवं गढ़ा यातायात थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। दलाल आकाश चौधरी फरार हो गया था जबकि उसकी पत्नी सुषमा चौधरी को मौके से पकड़ लिया गया था। कार्रवाई के दौरान कमरे मेें उज्वेगिस्तान के ताशकंद शहर में जन्मी 38 वर्ष पीडि़ता मिली थी। जिसने पूछताछ में बताया कि उसका विवाह मुम्बई निवासी एक युवक से वर्ष 2011 में हुआ था, पति प्राईवेट जॉब करता था जिसकी सडक़ दुर्घटना में वर्ष 2023 में मौत हो गयी थी उसका एक बेटा एवं एक बेटी है दोनों उसके परिचित के पास मुंबई में रहते हैं, वह दिल्ली स्थित एक सैलून में 15 हजार रूपये प्रति माह में काम करती थी, सैलून में नेल एक्सटेंशन का काम करने वाली लडक़ी से उसकी दोस्ती हुयी थी जिसे उसने अपनी परिस्थिति बताई तो उसने लालच दिया और जबलपुर में रहने वाले शिव चौधरी का नंबर दिया। उसने सम्पर्क किया तो शिव चौधरी ने उसे जबलपुर बुलाया था पारिवारिक परस्थिति एवं शिव चौधरी के कहने पर 30 जनवरी 26 को टे्न से जबलपुर आई एवं शिव चौधरी द्वारा बताये हुये पते पर पहुॅची थी इसके बाद उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक वस्तु भी जब्त की। अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर देह व्यापार करवाने वाली महिला सुषमा चौधरी को गिरफ्तार किया जबकि फरार पति शिव उर्फ आकाश चौधरी निवासी बाबा टोला ठक्कर ग्राम की तलाश शुरू कर दी। आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। शिव के पकड़े जाने के बाद इस देह व्यापार के धंधे में और कौन-कौन शामिल है इसका खुलासा हो सकता है।

Next Post

रंगदारी न देने पर भाजपा नेता को गोली मारने की धमकी

Sun Feb 1 , 2026
जबलपुर। 50 हजार रूपए की रंगदारी न देने पर बदमाशों ने भाजपा नेता को गोली मारने की धमकी दी है। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता आशीष राव काटकर, पिता स्व. गोविंद राय काटकर, 42 वर्ष निवासी सिविल लाइन का पेंटीनाका चौक स्थित लक्ष्मी नारायण मेडिकल स्टोर्स है जहां चिंटू रजक […]

You May Like

मनोरंजन