पद्मश्री सम्मान से मप्र की विभूतियां गौरवान्वित,उन्हें शुभकामनाएं : खण्डेलवाल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा घोषित पद्म सम्मानों में मध्यप्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया है। उन्होंने सभी सम्मानित व्यक्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन विभूतियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के लिए समर्पित कर्मयोगियों को सम्मानित कर राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ किया जा रहा है। सामाजिक सेवा में मोहन नागर, साहित्य व शिक्षा में कैलाश चंद्र पंत, खेल में भगवान दास रैकवार तथा पुरातत्व में नारायण व्यास को पद्मश्री मिलना पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनका कार्य समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

Next Post

देश का है गुलामी की मानसिकता के अवशेषों से मुक्त होने का समयबद्ध संकल्प : मुर्मु

Sun Jan 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि विभिन्न् क्षेत्रों में अग्रणी रही भारत की महान विरासत में इधर सबसे महत्वपूर्ण काम यह हो रहा है कि देश ने गुलामी की मानसिकता के अवशेषों से मुक्त होने का समयबद्ध संकल्प लिया है। श्रीमती मुर्मु ने 77वें […]

You May Like