मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक

बड़वानी। आगामी मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में 11 जून 2026 को थाना कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर नागरिकों के साथ चर्चा की गई। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर जोर दिया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की समझाईश दी गई। साथ ही नागरिकों से पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मोहर्रम पर्व मनाने तथा जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया। बैठक में तहसीलदार, थाना प्रभारी, नगरपालिका टीम, नागरिक, पत्रकार तथा ग्राम और नगर रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

शांति समिति की बैठक में छाया रहा प्रतिमा का मुद्दा

Fri Jun 12 , 2026
सीधी । शांति समिति की बैठक में आज प्रतिमा का मुद्दा छाया रहा। प्रतिमा को लेकर लोगों ने अपनी-अपनी बातें रखी। शांति समिति की बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद वर्मा एवं युवा समाजसेवी विनय सिंह बीनू तथा पुनीत नारायण शुक्ला द्वारा प्रतिमा को लेकर अपने विचार रखे। इनके द्वारा तत्संबंध […]

You May Like