जबड़े में शिकार, सड़क पर दहशत: डी -1 टाइगर का लाइव मूवमेंट

उमरिया। जिले के ताला- उमरिया मार्ग पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं। सोमवार की दोपहर भद्रशिला के पास अचानक जंगल का राजा सड़क किनारे नजर आया और वो भी खाली नहीं, बल्कि अपने जबड़ों में गाय का शिकार दबाए हुए। यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हो गया।

घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग इस हैरान कर देने वाले दृश्य को देखकर दंग हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने इसे जंगल की ताकत बताया, तो किसी ने बढ़ते मानव- वन्यजीव टकराव पर चिंता जताई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डी -1 मेल टाइगर बेहद आत्मविश्वास के साथ सड़क के किनारे- किनारे आगे बढ़ रहा था। उसके जबड़ों में दबा शिकार साफ दिख रहा था और उसकी चाल में किसी तरह का डर नहीं था। कुछ पल के लिए तो ऐसा लगा मानो जंगल खुद सड़क पर उतर आया हो।

डी -1 कोई साधारण बाघ नहीं है। यह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन डाटी की पहली संतानों में से एक है। करीब 7 साल की उम्र में यह बाघ पूरी तरह परिपक्व और ताकतवर हो चुका है। खितौली और मगधी रेंज में इसका खासा दबदबा माना जाता है, जहां यह अपने क्षेत्र पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

इस घटना ने एक बार फिर जंगल और इंसानी आबादी के बीच बढ़ती नजदीकियों को उजागर कर दिया है। जिस जगह यह घटना हुई, वह सड़क से जुड़ा इलाका है, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर आए, विमानतल पर स्वागत

Tue Mar 24 , 2026
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंगलवार को ग्वालियर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया जिले के भाण्डेर में किसान सम्मेलन में भाग लेने के बाद वायुमार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा आए। विमानतल पर जनप्रतिनिधिगणों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। विमानतल पर थोड़ी देर रुकने के बाद […]

You May Like