इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट के लिए जैमी ओवर्टन को टीम में किया शामिल

मैनचेस्टर, (वार्ता) भारत के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के पाँचवें मैच के लिए इंग्लैंड ने सोमवार को

ऑलराउंडर तेज गेंदबाज जैमी ओवर्टन को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आज बताया कि जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स, जॉश टंग, गस एटकिंसन और ब्रायडन कार्स के साथ जैमी ओवर्टन में छठे मुख्य तेज गेंदबाज होंगे। ओवरटन को टीम में शामिल करने का निर्णय कप्तान बेन स्टोक्स के इस बयान के बाद आया है कि इंग्लैंड को अंतिम मैच से पहले नए खिलाड़ियों की आवश्यकता है।

ओवरटन ने तीन साल पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने करियर में अब तक केवल एक ही टेस्ट खेला है। पाँचवाँ टेस्ट मैच 31 जुलाई से ओवल में शुरू होगा। ओल्ड ट्रैफर्ड में रविवार को ड्रॉ रहे चौथे टेस्ट के बाद इंग्लैंड फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है।

इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:- बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, जैमी ओवर्टन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ जॉश टंग और क्रिस वोक्स।

 

Next Post

आमिर खान के घर पहुंचे आईपीएस अधिकारी, असली वजह आई सामने

Tue Jul 29 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार आमिर खान के घर आईपीएस अधिकारियों के आने की असली वजह अब सामने आ गई है। आमिर की टीम के एक सदस्य ने बताया, “एक बैच के आईपीएस ट्रेनी उनसे मिलना चाहते थे, इसलिए आमिर खान ने उन्हें अपने घर बुलाया और मिलकर बातचीत की।” एक […]

You May Like