नाटिंघम, 07 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड के ख़िलाफ़ नॉटिंघम टी 20 में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया है। भारतीय टीम में एक बदलाव है और रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव एकादश में आए हैं। बिश्नोई ने पिछले मैच के अपने अंतिम ओवर में 29 रन दे डाले थे।
श्रेयस ने टॉस पर रवि बिश्नोई के बारे में बात करते हुए कहा, “यह किसी के नियंत्रण में नहीं होता। यह उनके (बिश्नोई) और टीम के लिए सबक है। हर खिलाड़ी अपने जीवन में इस फ़ेज़ से गुज़रता है। विकेट अच्छी है, एक साइड छोटी है इसलिए हम उसे भुनाने का प्रयास करेंगे। रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव टीम में आए हैं।”
भारत: 1 वैभव सूर्यवंशी, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षित राणा, 9 प्रिंस यादव, 10 अर्शदीप सिंह, 11 वरुण चक्रवर्ती
वहीं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, “हम पहले बल्लेबाज़ी ही करना चाहते थे। पिछले मुक़ाबले में हमने अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे दल में अच्छा संतुलन है। भारत के ख़िलाफ़ या किसी भी देश के ख़िलाफ़ हर गेम एक बड़ा गेम होता है। हमारी कोशिश होगी कि हम 2-0 की बढ़त हासिल करें।”
इंग्लैंड: 1 फ़िल सॉल्ट, 2 जॉस बटलर (विकेटकीपर), 3 हैरी ब्रूक (कप्तान), 4 जेकब बेथेल, 5 टॉम बैंटन, 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 लियाम डॉसन, 9 आदिल रशीद, 10 ज़ोफ़्रा आर्चर, 11 जॉश टंग
