पचोर अस्पताल में होंगी कईं जांचें अब निशुल्क

पचोर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम टेटवाल एवं सांसद रोडमल नागर ने पचोर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक निधि से प्रदत्त आधुनिक स्वास्थ्य परीक्षण मशीन का लोकार्पण किया. इस अत्याधुनिक मशीन के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों मरीजों को विभिन्न प्रकार की आवश्यक स्वास्थ्य जांच उपलब्ध हो सकेगी. इससे मरीजों को समय पर जांच, बेहतर उपचार तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और उन्हें निजी जांच केंद्रों पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी नहीं उठाना पड़ेगा.

लोकार्पण कार्यक्रम के बाद राज्यमंत्री श्री टेटवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर उपचार, आवश्यक जांच तथा सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.

Next Post

बारिश की कामना लेकर मां के दरबार में पहुंची मातृशक्तियां

Tue Jul 7 , 2026
पडाना। गांव की सुख-समृद्धि, प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की प्रार्थना को लेकर मंगलवार को समीपस्थ ग्राम आशारेटा से मातृशक्तियों का अद्भुत नजारा देखने को मिला. गांव से अलग-अलग टीमों में शामिल 150 से अधिक महिलाओं का जत्था 23 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर क्षेत्र के […]

You May Like