रेलवे के कारण हो रही मांगलिया ओवर ब्रिज में देरी

इंदौर. पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माणाधीन मांगलिया रेलवे ओवर ब्रिज रेल विभाग की लेटलतीफी के कारण अटका हुआ है. रेल विभाग छह महीने में भी अंडर पास का निर्माण पूरा नहीं कर सका है. इस कारण मांगलिया से उज्जैन रोड़ पर आने जाने वाले हजारों ग्रामीण और रहवासियों को करीब 20 किलोमीटर घूम कर आना पड़ रहा है.

पीडब्ल्यूडी ने पिछले साल अक्टूबर में मांगलिया रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू किया था. उक्त ब्रिज को 18 माह में पूरा करना है. ब्रिज निर्माण का ठेका रियाल कंस्ट्रक्शन को दिया गया है. 320 मीटर लंबे और तीन लेन चौड़े ब्रिज की लागत 26 करोड़ रुपए है. पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माणाधीन ब्रिज के दोनों छोर का काम पूरा कर दिया है, लेकिन रेलवे स्पान का काम रेल विभाग ने शुरू नही किया है. रेलवे स्पान का निर्माण रेलवे खुद करता है या उनकी ड्राइंग डिजाइन की रेल विभाग से ही मंजूर होकर अनुमति जारी होती है. पीडब्ल्यूडी रेलवे स्पान के कार्य एक बीच दोनों ओर सर्विस रोड का काम शुरू कर चुका है.

 

अंडरपास अधूराः कौर

पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री गुरमीत कौर भाटिया ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद करना पड़ेगा, जब काम हो सकता है. अंडर पास का काम अभी अधूरा है, तो रेलवे स्पान का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है.

 

अंडर पास अगस्त में चालू होना था , लेकिन अभी भी काम अधूरा

सिंगापुर कॉलोनी के वहां रेलवे द्वारा अंडर पास बनाया जा रहा है. रेलवे ने अगस्त में अंडर पास यातायात के लिए खोलने का बताया था, लेकिन नवंबर में भी काम अधूरा पड़ा है. ध्यान रहे कि बारिश में भी अंडर पास में छह फीट तक पानी भरा गया था. आईडीए अधिकारियों ने मोटर लगाकर पानी निकलने का काम किया था. उसके बाद भी रेलवे ने अभी तक काम पूरा नहीं किया है.

 

अधूरे काम से ट्रैफिक जाम, लोग परेशान

मांगलिया रेलवे ब्रिज का काम पिछले दो सालों से चल रहा है परंतु अभी तक अधूरा ही है. गुजरात की कंपनी ने ठेका लिया है जो बिल्कुल हल्का काम कर रही है. क्षेत्र में लोग परेशान है. ट्रैफिक जाम हो रहा है लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

– किसान नेता हंसराज मंडलोई

Next Post

निगम ने मास्टर प्लान सडक के दूसरी तरफ भी किया रिमूवल

Fri Nov 7 , 2025
इंदौर. नगर निगम रिमूवल दस्ते ने आज मास्टर प्लान सड़क की दूसरी तरफ भी चौड़ाई में बाधक मकान हटाने की कार्रवाई की. कल निगम रिमूवल दस्ते ने मालवीय नगर में एक तरफ 140 बाधक मकान हटाने की कारवाई की थी. आज 182 चौड़ाई के लिए हटाए गए हैं. आयुक्त दिलीप […]

You May Like