भोपाल। मध्य प्रदेश कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारियों के लिए आखिर खुशी का दिन आया, जब उनके वेतन वृद्धि के आदेश जारी कर दिए गए। इस खबर के साथ ही कर्मचारियों में उस समय और भी उत्साह भर गया जब उन्हें पाकिस्तान पर भारत की एयर स्ट्राइक की जानकारी मिली। इन दोहरी खुशियों के बीच, कर्मचारियों ने पशुपालन मंत्री लखन पटेल के निवास पर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई और अपना आभार व्यक्त किया.
गौरतलब है कि कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारी पिछले 33 दिनों से संविदा नीति 2023 को लागू करने की मांग को लेकर संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे. आदेश जारी होने के बाद,संविदा कर्मचारी पशुपालन मंत्री लखन पटेल के निवास पर पहुंचे और उन्हें धन्यवाद देते हुए मिठाई खिलाई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि आज उनके लिए दोहरी खुशी का दिन है – एक तरफ भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक और दूसरी तरफ उनके वेतन में वृद्धि के आदेश का जारी होना.
