भोपाल। पंचायत कमेटी ट्रस्ट भोपाल के अध्यक्ष मनोज बांगा मंत्री मनोज आर एम ने बताया कि आज प्रातः आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज का ससंघ 5 पीछी का चोक मंदिर में भव्य अगवानी हुई। पीरगेट चौराहे पर समाज जन ने आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन कर अगवानी की। आचार्य श्री ने मंदिर दर्शन के बाद हुई धर्मसभा में कहा कि आज जीव दुखी हैं हर जीव सुख चाहता है वह अपने मन की चाहता है वह दुखी इसी बात से हे कि उसके मन की बात पूरी नहीं होती जबकि उसे समझना चाहिए कि तीर्थंकरों के मन की बात भी पूरी नहीं होती है कर्म बलवान होते हैं जब कर्म का उदय हो तो आपके मन की बात पूरी नहीं होती है इस जीव को यदि सुख चाहिए तो उसे धर्म का सहारा लेना चाहिए जिस प्रकार गेहूं जब चक्की में पिसता है तो जो गेहूं चक्की की कील का सहारा लेता है वह पीसने से बच जाता है उसी प्रकार जो जीव धर्म रूपी कील का सहारा लेता है वह संसार रूपी चक्की में पीसने से बच जाता है
संसार से बचते हैं, धर्म रूपी कील का सहारा लेने वाले लोग
