DRM ने GUNA -RKMP रेलखंड का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने गुना-रानी कमलापति रेलखंड का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुना, अशोकनगर और गंजबासोदा रेलवे स्टेशनों का दौरा कर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों, संरक्षा मानकों और यात्री सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की.

त्रिपाठी ने गुना स्टेशन पर स्टेशन यार्ड, प्लेटफॉर्म शेड, रनिंग रूम, क्रू लॉबी, सर्कुलेटिंग एरिया और टिकट काउंटर का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने रनिंग स्टाफ से संवाद कर उनकी कार्य स्थितियों की जानकारी ली और समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। यार्ड में इंटरलॉकिंग प्रणाली और सिग्नलिंग उपकरणों की बारीकी से समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने महुगुड़ा के पास बन रहे एलएचएस और मुंगावली के पास प्रस्तावित एलएचएस निर्माण योजना का भी निरीक्षण किया.

अशोकनगर स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने प्लेटफॉर्म के किनारे सुरक्षा संकेत, ट्रैक की स्थिति, स्टेशन यार्ड, सिग्नलिंग प्रणाली और स्टेशन भवन का सूक्ष्म परीक्षण किया। उन्होंने यात्री प्रतीक्षालयों, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और शौचालयों की सुविधाओं का अवलोकन कर उन्हें और बेहतर बनाने के निर्देश दिए.

गंजबासोदा स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के तहत चल रहे प्लेटफॉर्म विस्तार, यात्री सूचना प्रणाली और अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई.

निरीक्षण के दौरान त्रिपाठी ने गुना से बीना तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेलखंड की संरचना, पटरियों की स्थिति, सिग्नलिंग प्रणाली और समपार क्रॉसिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं का अवलोकन किया.

 

Next Post

नाइजीरिया में सैन्य अभियानों में 11 आतंकवादी नेता मारे गए

Thu May 8 , 2025
अबूजा 08 मई (वार्ता) नाइजीरिया में हाल ही में सेना के आतंकवाद विरोधी अभियान तेज करने के दौरान कम से कम 11 आतंकवादी नेता मारे गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। नाइजीरियाई रक्षा मंत्री मोहम्मद बदारू ने राजधानी अबुजा में संवाददाताओं से कहा कि देश […]

You May Like