प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में तेज़ी से आ रहा है बदलाव : मुख्यमंत्री ओडिशा

भुवनेश्वर, 13 सितंबर (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज़ी से बदलाव के दौर से गुज़र रहा है।

श्री माझी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि श्री मोदी का मिज़ोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा देश भर में प्रगति के पैमाने और गति को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि 71,850 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास एक समावेशी विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ये कार्य बुनियादी ढाँचे को बढ़ावा देंगे, कनेक्टिविटी को मज़बूत करेंगे, नागरिकों को सशक्त बनायेंगे और विकास के नए अवसर पैदा करेंगे।”

श्री माझी ने बइरवी-सैरांग रेल लाइन के उद्घाटन को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि मिज़ोरम पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ रहा है। यह राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है।

श्री माझी ने कहा, “ऐसे हर कदम के साथ, भारत सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनने के अपने लक्ष्य के और करीब पहुँच रहा है। हम हर क्षेत्र और नागरिक के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करते हुए एक वैश्विक नेता के रूप में उभर रहे हैं।”

 

 

Next Post

ईशा ने महिलाओं की एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण, भारत को मिला पहला पदक

Sat Sep 13 , 2025
निंगबो, 13 सितम्बर (वार्ता) ओलंपियन और मौजूदा मिश्रित टीम पिस्टल विश्व चैम्पियन ईशा सिंह ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप राइफल/पिस्टल, निंगबो (चीन) में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को प्रतियोगिता का पहला पदक दिलाया। निंगबो ओलंपिक […]

You May Like