विधायक पुत्र से टिकट मांगना पड़ा भारी! बागली में बस रोकी, यात्रियों को उतारा; पैदल ही जाना पड़ा

देवास: बागली विधानसभा क्षेत्र में एक यात्री बस को थाने में खड़ा कराए जाने का मामला सामने आया है, जिससे बस में सवार यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इंदौर से पिपरी जा रही एक यात्री बस को बागली में रोककर थाने में खड़ा कर दिया गया, जिसके बाद यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस पराग बस सर्विस, इंदौर की बताई जा रही है, जो नियमित रूप से इंदौर से पिपरी के बीच बागली होकर संचालित होती है। बताया जा रहा है कि बस में यात्रा कर रहे एक यात्री से टिकट को लेकर कंडक्टर की कहासुनी हुई थी, जिसके बाद यह स्थिति बनी।सूत्रों के अनुसार संबंधित यात्री विधायक का पुत्र बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

बस को थाने में खड़ा किए जाने के बाद यात्रियों को किसी वैकल्पिक साधन की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी हुई।इस पूरे घटनाक्रम को लेकर यात्रियों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, इस संबंध में पुलिस, परिवहन विभाग एवं जनप्रतिनिधि पक्ष से प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आ सका।

Next Post

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Fri Dec 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (वार्ता )लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गयी।संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत एक दिसंबर को हुई थी और इस दौरान लोकसभा की 15 बैठकें हुयी।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों को सूचित किया […]

You May Like

मनोरंजन