श्रमिक को रोलर ने कुचला, मौत

जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत अमझर घाटी के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान आज सुबह निर्माण कार्य में लगे एक श्रमिक को रोलर ने कुचल दिया। हादसे में मजदूर की मौत हो गई।

खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि अमझर घाटी के समीप सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। आज सुबह करीब 10:00 बजे एक श्रमिक वहां काम कर रहा था। निर्माण कार्य में लगे रोलर के चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए श्रमिक सीधे रोलर की चपेट में आ गया। भारी मशीन के नीचे आने से श्रमिक को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के तुरंत बाद घायल श्रमिक को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, चोटें इतनी गंभीर थीं कि अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने उसे परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी

Next Post

होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं? बेहतर सौदे के लिए अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को समझें

Mon Mar 30 , 2026
हममें से कई लोगों के लिए अपना घर होना केवल एक वित्तीय लक्ष्य नहीं, बल्कि एक खुद का सपना भी है। यह स्थिरता, सुरक्षा और उस सुकून का प्रतीक है। यह अनुभव कराता है कि हमारे पास एक ऐसी जगह है जिसे हम सच में अपना कह सकें। इस मुकाम […]

You May Like