शिक्षक की हत्या पर ग्रामीणों ने आज दोपहर फिर किया हाईवे पर चक्काजाम, वाहनों की लगी कतार

गुना :जिले के आरोन थाना क्षेत्र के गेहूंखेड़ा गांव में शनिवार को जमीन विवाद में शिक्षक ब्रह्मदास अहिरवार (50) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में रविवार दोपहर परिजनों ने दोबारा हाईवे जाम किया, जिससे लंबा जाम लग गया। स्कूल से लौटने के बाद वे अपने वेयरहाउस पर बैठे थे, तभी गांव के पूर्व सरपंच रघुवीर कोरी समेत अन्य आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में ब्रह्मदास के बेटे और एक अन्य कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्रह्मदास को ग्वालियर ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई।

हत्या से आक्रोशित परिजनों और समाज के लोगों ने आरोन-सिरोंज स्टेट हाईवे पर शव रखकर देर रात चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए, तभी अंतिम संस्कार करेंगे। हालात बिगड़ते देख कलेक्टर किशोर कन्याल और एसपी अंकित सोनी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया और अवैध निर्माण मिलने पर वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Next Post

सेना अफसर से 50 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर पर एक और FIR

Sun Jun 29 , 2025
जबलपुर:अर्थ बिल्डर और डेवलपर्स के प्रो. नीरज ललित प्रताप सिंह के खिलाफ बरगी पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज कर ली है। जेल में बंद चिटलर बिल्डर ने हर्रई गांव में कृषि भूमि परियोजना में सेना अफसर के साथ भी 50 लाख रूपए की धोखाधड़ी की है।बरगी थाना प्रभारी जितेन्द्र […]

You May Like