आरबीआई ने जारी किया डॉलर/रुपया स्वैप बोली का विवरण

मुंबई, 08 दिसंबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले सप्ताह घोषित डॉलर/रुपया स्वैप बोली का विवरण सोमवार को जारी किया।

केंद्रीय बैंक ने बताया कि बोली 16 दिसंबर को सुबह 10.30 से 11.30 तक लगायी जा सकेगी। इसके तहत वाणिज्यिक बैंक आरबीआई को डॉलर बेचेंगे और तीन साल बाद एक प्रीमियम दर पर वह उन्हें वापस कर दिया जायेगा। जो बैंक बाद में जितना ज्यादा प्रीमियम देने की पेशकश करेगा उसकी बोली को पहले शामिल किया जायेगा।

पहले चरण में 18 दिसंबर 2025 को वाणिज्यिक बैंक आरबीआई के नेस्ट्रो खाते में डॉलर देंगे। बदले में आरबीआई उनके चालू खाते में रुपया जमा करा देगा। दूसरे चरण के तहत 18 दिसंबर 2026 वे प्रीमियम दर पर पैसे देकर डॉलर वापस लेंगे।

केंद्रीय बैंक ने कुल पांच अरब डॉलर के स्वैप का प्रस्ताव किया है। वाणिज्यिक बैंक कम से कम एक करोड़ डॉलर के लिए बोली लगायेंगे। उससे ऊपर 10 लाख के गुणक में मात्रा बढ़ाने का विकल्प होगा।

 

Next Post

रुपया 10 पैसे कमजोर

Mon Dec 8 , 2025
मुंबई, 08 दिसंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 9.75 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.05 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 5.75 पैसे गिरकर 89.9525 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। रुपया आज 11.75 पैसे फिसलकर 90.07 रुपये […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।